जान तुमपे आज एक गीत लिख रहा हूँ
दिल में तेरे जानम मेरी प्रीत लिख रहा हूँ
जिस दिन से मिले हो खुदा की कसम
दुनिया से जुदा नयी रीत लिख रहा हूँ
दिल मेरा गुमराह हो न जाये कही कभी
इसलिए मंजिले तेरी ही सुबह शाम लिख रहा हूँ
गर जो हो यकीन मेरी मोहब्बत पे
तो दिल से पढना मैं जो भी लिख रहा हूँ
चाहत है बस तुम्हारे लिए दिल में
तुमको ही अपना जीवन मीत लिख रहा हूँ
जान तुमपे आज एक गीत लिख रहा हूँ.....
No comments:
Post a Comment